Breaking News

कोरबा,@मलेरिया का प्रकोप बढ़ने से एक दर्जन से अधिक लोग आए चपेट में्र

Share


कोरबा,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) कोरबा जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत पोंटापानी पंचायत के सोनइपुर गांव में मलेरिया पैर पसार रहा है। अबतक एक दर्जन से अधिक लोग मलेरिया की चपेट में आए हैं। जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। मलेरिया के बढ़ते प्रकोप की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाने के साथ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मलेरिया पीडि़तों के साथ-साथ ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी भी बांटी गई। कोरबा जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि सोनपुर में लड स्लाइड लेने के साथ 12 लोगों को मलेरिया से पीडि़त पाया गया था इनमें से 07 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है ,वर्तमान में 05 लोगों का उपचार किया जा रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply