Breaking News

रायपुर@पीएटी और पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी

Share


रायपुर,08अगस्त 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(पीएटी) और प्री-वेटरनरी पालिटेक्निक टेस्ट (पी व्ही पी टी) प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में प्रदेश के 40 हजार स्टूडेंट्स ने पंजीयन करवाया था। करीब 26 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। एग्जाम 2 जुलाई को लिए गए थे। 13 को मॉडल आंसर, 16 जुलाई को दावा आपत्तियां मंगवाने के बाद अब रिजल्ट घोषित किया गया है।
ऐसे चेक करें नतीजे
छात्रों के लिए रिजल्ट एचटीटीपीएसः//व्यापम.सीजीस्टेट.जीओव्ही.आईएन/ पर अपलोड किए गए हैं। इस वेबसाइट पर लॉगिन कर स्टूडेंट रिजल्ट देख पाएंगे। इस एग्जाम के बाद सभी छात्रों के रैंक जारी कर दिए गए हैं। प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(पीएटी) के लिए बीएससी एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर में एडमिशन होंगे। प्री-वेटरनरी पालि टेक्निक टेस्ट (पीव्हीपीटी) के लिए कामधेनु यूनिवर्सिटी के जरिए एडमिशन होंगे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply