Breaking News

मुंबई@मुम्बई में आतंकी हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Share

मुंबई,08 अगस्त 2023 (ए)। मुंबई पुलिस ने एक शख्स को धमकी भरा कॉल करने के लिए गिरफ्तार किया है। उसने मंत्रालय के लैंड लाइन पर फोन किया और कहा कि एक-दो दिन में मुंबई में आतंकी हमला होगा। कॉलर को कुछ ही घंटे में ट्रेस कर लिया गया। कॉलर कांदीवली इलाके का है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। आरोपी का नाम प्रकाश खिमानी है।
पुलिस की मानें तो फिलहाल, कॉल करने की वजहों का पता लगाने के लिए मुम्बई पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस को शक है कि शराब के नशे में कॉलर ने फोन किया था।
बता दें, मुंबई पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात को आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। फोन पर उनसे कहा था कि मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमला होगा। आरोपी की उम्र 61 साल है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply