Breaking News

नई दिल्ली@मणिपुर और चीन मुद्दे पर कांग्रेस का वार

Share


घमंडिया गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लाया है,हमारे पास बहुमत है: अर्जुन राम मेघवाल
बीजेपी के निशाने पर गांधी परिवार
लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस
संसद की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित


नई दिल्ली,08 अगस्त 2023 (ए)।
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज चर्चा हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव को पेश किया है। कांग्रेस की तरफ से बहस की शुरुआत पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने की। उन्होंने कहा कि पीएम मणिपुर की घटना पर चुप क्यों हैं।
हालांकि, इस दौरान भाजपा ने भी कांग्रेस और विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। कई नेताओं ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अपनी बात को रखा। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है।
बता दें कि चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है। बीजेपी को चर्चा में भाग लेने के लिए लगभग सात घंटे का समय मिलेगा। कांग्रेस पार्टी के लिए लगभग एक घंटा 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, जेडीयू, बीजेडी, बीएसपी, बीआरएस और एलजेपी को कुल 2 घंटे का समय दिया गया है। पीएम मोदी 10 अगस्त को इस पर जवाब दे सकते हैं।


लोकसभा में छाया रहा न्यूज क्लिक का मुद्दा,
राष्ट्र-विरोधी प्रचार,चीनी फंडिंग;
बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा


न्यूज क्लिक सरकार विरोधी, चीनी फंडिंग के जरिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप
न्यूज क्लिक मीडिया पोर्टल का मुद्दा आज लोकसभा में उठा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने न्यूज क्लिक को देश विरोधी बताया और दावा किया कि इसे चीन से फंडिंग मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पोर्टल पर चीनी फंडिंग के जरिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया। इतना ही नहीं निशिकांत ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की भी आलोचना की।
इसके बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की। श्री ठाकुर ने बताया कि यहां तक कि न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे समाचार पत्र भी स्वीकार कर रहे हैं कि नेविल रॉय सिंघम और उनका न्यूज़क्लिक पोर्टल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का एक खतरनाक हथियार है और दुनिया भर में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं।


राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान


ठाकुर ने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ का संबंध न्यूज क्लिक से है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नकली ‘मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान है। न्यूज क्लिक की शुरुआत के बाद करोड़ों रुपये का फंड मिला।
हम इस भारत विरोधी एजेंडे को चलने नहीं देंगे। चीन के प्रति प्रेम और भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार विदेशों से विदेशी समाचार एजेंसियों के माध्यम से फैलाया गया। उन्होंने इस दौरान आलोचना करते हुए कहा, ‘ये लोग भारत विरोधी और भारत तोड़ो अभियान चलाते थे।


Share

Check Also

मथुरा @ प्रेमानंदजी की अपील

Share .मैं रहूं न रहूं,हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोडि़ए,श्रीजी का ध्यान लगाइएमथुरा ,25 मई 2026 …

Leave a Reply