Breaking News

रायपुर @छग स्टेट पॉवर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को मिले चार प्रथम पुरस्कार

Share


रायपुर , 07 अगस्त 2023 (ए)।
केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा-3, कोयला खदान को ओवरआल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2022 में 3 मिलियन से 5 मिलियन टन की क्षमता की खुली खदान श्रेणी में दिया गया है। इसके अलावा इस खदान को तीन और श्रेणियों (इंजीनियरिंग, एक्सप्लोसिव मैनेजमेंट एवं डस्ट सेपरेशन) में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय व्दारा आयोजित वार्षिक सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि के लिए पॉवर कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद ने जनरेशन कंपनी की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी कोल ब्लाक की वार्षिक समीक्षा कर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत करता है। यह पुरस्कार खान सुरक्षा निदेशालय एवं साऊथ इस्टर्न कोलफ ील्ड्स लिमिटेड, एनटीपीसी व निजी क्षेत्र के कोयला संस्थानों व्दारा बिलासपुर में आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक प्रभात कुमार एवं एसईसीएल के सीएमडी श्री प्रेमसागर मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वर्ष 2022 में जनरेशन कंपनी को चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले, जिसमें ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गु्रप ई में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही इंजीनियरिंग (ई एंड एम), विस्फ ोटक प्रबंधन तथा धूल पृथककरण श्रेणी में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कुशल कर्मचारी की श्रेणी के लिये भी पुरस्कृत किया गया है।
इसमें जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था उन्होंने समारोह में कहा कि कोल उत्खनन का कार्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पांच साल से किया जा रहा है। हम शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर आगे खनन का कार्य जारी रखे हुए हैं। आगामी वर्षों में देश के कोल की जरूरत में अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के मुख्य अभियंता देवेंद्र नाथ ने बताया कि जनरेशन कंपनी को गारे पेलमा कोयला खदान आबंटित किया गया है, जहां 2019-20 से ओपन कास्ट माइनिंग किया जा रहा है। यहां से जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी थर्मल पॉवर स्टेशन मड़वा स्थित 500 मेगावाट के दो संयंत्रों (1000 मेगावाट) को कोल आपूर्ति की जाती है। जनरेशन कंपनी के अधिकारियों के सुपरविजन में जीपी सीएल द्वारा गारे पेलमा सेक्टर से कोयला उत्खनन एवं मड़वा विद्युत संयंत्र तक परिवहन का कार्य किया जा रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply