Breaking News

रायपुर@पुराने गुंडे-बदमाशों का अपराधिक रिकार्ड तैयार

Share

25 से ज्यादाहिस्ट्रीशीटर होंगे तड़ीपार,
पुलिस ने सौंपी कलेक्टर को फाइल


रायपुर , 07 अगस्त 2023 (ए)।
राजधानी में शांति बनाये रखने पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सितंबर महीने तक दो दर्जन पुराने बदमाशों को जिले से दूर करने के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी गई है। पुराने 15 हिस्ट्रीशीटरों के नाम फाइनल हैं और अब इनमें 10 और नए नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों को पुरानी हिस्ट्रीशीट को देखते हुए उनकी फाइलें तैयार की गई है। जिलाबदर की कार्रवाई के लिए जिन बदमाशों को शामिल किया गया है, उनके नाम पर पहले से ही गंभीर अपराध दर्ज हैं।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले से पुराने हिस्ट्रीशीटरों को शहर से बाहर करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर महीने तक 25 बदमाशों को तड़ीपार यानी जिलाबदर करने के लिए योजना बनाई गई है। हिस्ट्रीशीटरों में राजनीतिक संगठनों से भी ताल्लुक रखने वाले लोग शामिल हैं। इस मामले में कलेक्टर को फाइल भेज दी गई है, जहां से अनुशंसा कर दी गई है। शहर और ग्रामीण इलाके के गुंडा बदमाश के साथ ही हिस्ट्रीशीटर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ताकि आने वाले चुनाव में किसी तरह के उपद्रव या घटना को अंजाम ना दे सकें। जिले की बात करें तो जिले में गुंडे बदमाश और हिस्ट्रीशीटर की संख्या 956 है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply