भैयाथान,07 अगस्त 2023 (घटती घटना) तहसील कार्यालय में नवपदस्थ तहसीलदार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। तहसीलदार ओपी सिंह का स्थानांतरण कोरिया हो जाने पर तहसीलदार समीर शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। तहसीलदार श्री शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हों और किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े।तथा राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय पर हो यह भी ध्यान रखा जायेगा व मेरे द्वारा चल रहे निर्वाचन कार्य को भी जिमेदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur