Breaking News

नूंह @जिस होटल से हुई थी पत्थर बाजी वो भी हुआ जमींदोज

Share

नूंह ,06 अगस्त 2023 (ए)। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर आज भी बुलडोजर एक्शन जारी है। प्रशासन ने नूंह में एक अवैध होटल कम रेस्तरां को रविवार सुबह बुलडोजर की मदद से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह होटल अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इसकी छत पर चढ़कर धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके थे।जिला नगर योजनाकार विनेश कुमार ने बताया कि यह इमारत पूरी तरह से अनधिकृत थी और इसे सरकार और विभाग द्वारा पहले ही नोटिस भेज दिया गया था। उसी के तहत आज यह कार्रवाई की जा रही है। यह एक होटल कम रेस्तरां है और पूरी तरह से अनधिकृत है। यहां से बृजमंडल यात्रा पर दंगाइयों ने पथराव किया था, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने शनिवार को नलहर मेडिकल कॉलेज के आसपास की 2.6 एकड़ जमीन समेत 12 अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया था।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply