Breaking News

मणिपुर@मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

Share

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; कुकी उग्रवादियों ने दिया वारदात को अंजाम
मणिपुर,05 अगस्त 2023 (ए)।
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने मक्टा में तीन मैतई लोगों की हत्या कर दी है। इसके अलावा उग्रवादियों ने कई घरों में आग भी लगा दी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लोग कुकी उग्रवादी थे। वहीं,मणिपुर पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में दो पुलिस चौकियों से बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की लूट की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियार लूट की जांच अब पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी में चल रही है। पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया, जांच पूरी होने से पहले, हम लूटे गए हथियारों के विवरण का खुलासा करने में असमर्थ हैं।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply