Breaking News

रायपुर@आईएएस रानू साहू 18 तक न्यायिक रिमांड पर

Share

रायपुर,04 अगस्त 2023 (ए)। कोयला घोटाला और मनी लॉन्डि्रंग में प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजी गईं आईएएस ऑफिसर रानू साहू को विशेष अदालत में आज भी नहीं दी बेल। आईएएस रानू साहू की मुश्किलें एक फिर बढ़ गई हैं। रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को ईडी ने रानू साहू को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद विशेष न्यायालय ने रानू साहू की जुडिशल रिमांड 18 तक बढ़ा दी है। अब रानू साहू 18 अगस्त तक रिमांड पर रहेंगी। वहीं सुनवाई के दौरान आज रानू साहू के वकील द्वारा जमानत आवेदन पर बहस की गई और कल ईडी द्वारा इस पर जवाब दिया जाएगा। जिसके बाद रानू साहू की रिमांड बढ़ा दी गई है, कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुई रानू साहू 18 अगस्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विदित हो कि विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत के आदेश पर 25 जुलाई को आईएएस रानू साहू को 4 अगस्त तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। आज सेकेंड हाफ में रानू साहू की जमानत पर दलील सुनने के बाद स्पेशल मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत ने बेल देने से इंकार करते हुए पुनः न्यायायिक अभिरक्षा में रायपुर सेन्ट्रल जेल भेजने का आदेश दिया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply