Breaking News

रायपुर@महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Share


सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर किया प्रदर्शन
रायपुर,30 जुलाई 2023 (ए)।
देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में रविवार को संसदीय सचिव व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने महंगाई के खिलाफ सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए महंगाई पर बात की। यह प्रदर्शन राजधानी के खमतराई इलाके के गांधी मैदान में किया गया। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी की अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को सजाया गया।
प्रदर्शन के दौरान संसदीय सचिव उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। देश में भाजपा की सरकार है और आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं, लेकिन महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा, जनता की बात कोई सुन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है कि महंगाई कम की जाए। अर्थी सजाकर प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए उपाध्याय ने कहा कि लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे, टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी हो गई है। प्रदेश में आज भाजपा के नेता पंडाल में पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं लेकिन लोगों के मन की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है।
पहले भी महंगाई के खिलाफ कर चुके प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी विकास उपाध्याय सड़क पर सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। रायपुर की सड़कों में बैठकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेसियों की थाली में टमाटर, मिर्च और रोटी परोसी गई थी और पार्टी की महिला नेताओं ने चूल्हा चौकी पर खाना पकाकर केन्द्र विरोधी थाली परोसी थी। टमाटर और सब्जियों के दामों को लेकर कहा गया था कि जनता टमाटर और बाकी सब्जियां खा नहीं सकती केवल महसूस कर सकती हैं, इसलिए ये प्रदर्शन किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply