Breaking News

दंतेवाड़ा@नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के पहले ही दिन पेड़ काटकर सड़क किया जाम

Share


दंतेवाड़ा , 29 जुलाई २०२३(ए)।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बरसूल नारयपुर रोड के बीच बुदली मार्ग में नक्सलियों ने अपने कथित शहीद सप्ताह को मानाने के लिए पेड़ काटकर रोड पर बिछा दिया साथ ही बैनर पोस्टर लगाकर रोड को जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस शहीदी सप्ताह में मारे वे सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में मारे गए अपने नक्सली साथियों की याद में छोटे-छोटे कार्यक्रम कर वे उन्हें श्रद्धांजलि देतें है। जिसको मानाने के उन्होंने बरसूल से नारयपुर रोड के बीच बुदली मार्ग में नक्सलियों पेड़ काटकर, बैनर पोस्टर लगाए एवं उन्होंने शहीद नक्सलियों का एक स्मारक भी बनवा दिया।
सुरक्षाबलों ने जेसीबी की मदद खुलवाया जाम
रोड में पेड़ कटे गिरे होने से और नक्सली पोस्टर लगे होने से सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक रोड बंद था। सुबह जवानों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो तत्काल जवान घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों साइड से ओपनिंग पार्टी को लेकर रोड की सर्चिंग करते हुए निकले। जिसके बाद उन्हें बैनर पोस्टर और पेड़ लगे हुए मिले, जिसको उन्होंने जेसीबी की मदद से हटाया। आसपास बम लगा होने की आशंका होने से जवान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्काड लेकर निकले और रोड को दुबारा से चालू करवाया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply