सूची में छत्तीसगढ़ के डॉ. रमन सिंह समेत
इन दो महिला नेत्रियों के नाम शामिल
डा. रमन के साथ सरोज और लता बनी
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रायपुर, 29 जुलाई 2023 (ए)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडड्डा ने केन्द्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। डा. सिंह के अलावा सुश्री सरोज पांडेय और श्रीमती लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के तीन जनप्रतिनिधियों को स्थान मिलने से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों में भी हर्ष व्याप्त हो गया है। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उत्तरप्रदेश के सांसद अरूण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय एमपी, दुष्यंत कुमार गौतम दिलली, तरूण चुग पंजाब, विनोद तावड़े महाराष्ट्र, सुनील बंसल राजस्थान, संजय बंदी सांसद तेलंगाना, राधामोहन अग्रवाल सांसद उत्तरप्रदेश शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur