Breaking News

रायपुर@नीलेश क्षीरसागर बने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Share

रायपुर, 29 जुलाई 2023 (ए)। आईएस नीलेश क्षीरसागर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, भाप्रसे (2011), संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया जाता है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने नीलेश क्षीरसागर के नाम पर सहमति दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply