Breaking News

कोरबा, @मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

Share


कोरबा, 29 जुलाई 2023 (घटती घटना) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा छाीसगढ़ के भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला झंडा दिखाकर मुख्यमंत्री गो-बैक के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन प्रदेश में हो रहे रोजगार भर्ती घोटाला , सी जी पी एस सी परीक्षा घोटाला,कोयला घोटाला जैसे घोटालों को लेकर गो बैक का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया ढ्ढ इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, कोसाबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, भाजयुमो महामंत्री अनूप यादव, उपाध्यक्ष रंजू यादव, अनुराग राठौर, दिनेश तिवारी, संजय मानिकपुरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठोर,अविनाश त्रिपाठी, श्रीमती प्रीति स्वर्णकार,बद्री अग्रवाल, किशन साहू, तन्मय, सुदेश चंद्रा, गौरव दुबे, मंडल अध्यक्ष रामअवतार पटेल,महामंत्री दीनदयाल पटेल, सनी सिंह, असलम खान,विवेक राजवाड़े, कोसाबाड़ी महामंत्री पिंकू रंजन, राजू महंत, यशवंत साहू,बृजेश यादव,दुर्गेश, सक्षम, रितेश, दीपक साहू, अजय दुबे, संतोष कुमार,श्रीमती ज्योति वर्मा, संतोष केवट नागेश महंत, नरेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्हे वक्त रहते सुभाष चौक में पुलिस बल द्वारा रोकते हुए हिरासत में लेकर पुलिस सिविल लाइन ले जाया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply