छुटे हुए बी.पी.एल. व ए.पी.एल.राशन कार्ड धारकों के परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज
सूरजपुर,29 जुलाई 2023 (घटती घटना) कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 2 दिनों में 20 हजार 602 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसमें जिले के समस्त समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ.,द्वितीय ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम., बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मतानिनों एवं च्वाईस सेंटरों तथा शहरी क्षेत्रों में हृरुरू के सी.आर.पी. दीदीयों तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया है, तथा 27 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान जिले के गाँव के पंचायत भवन, नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur