वजन और स्कैनिंग रिपोर्ट देखकर डाक्टर भी हैरान
प्रयागराज,29 जुलाई 2023 (ए)। कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जोकि सबको हैरान कर देती हैं। ऐसी ही हैरानीजनक घटना यहां घटित हुई है। प्रतापगढ़ कुंडा निवासी प्रवीण कुमार शुक्ला की पत्नी ने 7 माह पहले एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद मां की मौत हो गई और बच्चे के पेट में दिक्कत का पता चला। दिक्कत इतनी ज्यादा थी कि 7 माह में बच्चे का पेट इतना फूल गया कि उसका वजन 8 किलोग्राम हो गया। चिल्ड्रन अस्पताल में बच्चे की सिटी स्कैनिंग हुई तो पता चला कि बच्चे के पेट में एक और भ्रूण पल रहा है। यह भ्रूण अर्धविकसित मेल था। मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज के सरोजनी नायडू चिल्ड्रन अस्पताल के डॉक्टरों ने 4 घंटे तक चले ऑपरेशन कर 7 माह के बच्चे के पेट से भ्रूण को निकाला और अब बच्चा सकुशल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur