Breaking News

कोरबा@वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने दीपका एस ई सी एल कॉलोनी की अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

Share


कोरबा,28 जुलाई 2023 (घटती घटना) जिले के दीपका क्षेत्र पहुंचे वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने एसईसीएल की कॉलोनियों में अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। कॉलोनी के मेंटेनेंस में लापरवाही नजर आई। कमेटी के सदस्यों ने कोयला कामगारों के शिकायत संबंधी आवेदन पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। गंभीरता से उनकी समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। वेलफेयर कमेटी के सदस्य सिविल मेंटेनेंस ऑफिस दीपका भी पहुंच रजिस्टर और बिल का अवलोकन किया। इस दौरान मजदूरों के हाजिरी रजिस्टर डी फार्म में दस्तखत नहीं होना पाया गया। वेलफेयर कमेटी में एचएमएस से बजरंगी शाही, एटक से अजय विश्वकर्मा, बीएमएस से महेंद्र पाल सिंह, इंटक संपत शुक्ला, सीटू से जीएस प्रसाद व एसडी तिवारी, रमेश मिश्रा, अजय राठौर, लवलेश भार्गव समेत एसईसीएल मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply