Breaking News

रायपुर@सीएम बघेल ने जुआ-सट्टा,गुंडे-बदमाशों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से रोक लगाने का दिया आदेश

Share


रायपुर,28 जुलाई 2023 (ए)।
मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था,महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिक्षकों की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गुंडों बदमाशों, सट्टा, जुआ और ऑनलाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply