9 घंटे तक सर्जरी कर आपस में जुड़ी दो बहनों को किया अलग
नई दिल्ली ,27 जुलाई 2023 (ए )। पेट और छाती से आपस में जुड़े 11 माह के जुड़वां बच्चों को सर्जरी कर अलग कर दिल्ली एम्स के डाक्टरों ने चिकित्सा जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। दोनों बहनें छाती से जुड़ी हुई थीं। 9 घंटे की सर्जरी के बाद दोनों को अलग कर दिया गया। एम्स में दो जुड़वा बहनों की सफल सर्जरी के बाद माता पिता बहुत खुश हैं। इन दिनों बहनों का नाम रिद्धि-सिद्धि है। बता दें कि रिद्धि-सिद्धि दोनो छाती से जुड़ी हुई थीं। शरीर के अंदर लीवर का कुछ हिस्सा जुड़ा हुआ था। पिता अंकुर गुप्ता और मां दीपिका गुप्ता बरेली के रहने वाले हैं। गर्भ के दौरान ही पता चल गया था की बच्चे जुड़े हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एम्स जाने की सलाह दी गई क्योंकि स्थानीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
ये दोनों बच्चियां पिछले साल 7 जुलाई को जन्मीं और दोनों 5 महीने तक गहन चिकित्सा कक्ष रहीं। उन्हें 9 घंटे तक चली सर्जरी के बाद एक-दूसरे से अलग किया गया। दोनों बच्चियों का पहला जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया गया। बाल चिकित्सा सर्जरी के अतिरिक्त प्रोफैसर डॉ. प्रबुद्ध गोयल ने कहा कि यह विसंगति अजीब थी जहां पसलियां, यकृत, डायफ्रॉम आदि आपस में मिले हुए थे। दोनों ही हृदय एक-दूसरे के बिल्कुल करीब थे यानी करीब-करीब स्पर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों का 11 महीने की उम्र में आप्रेशन किया गया जब वे सर्जरी की क्रिया को बर्दाश्त करने की स्थिति में पहुंच गई थीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur