Breaking News

रायपुर@संविदा कर्मियों ने घुटनों के बल चल कर और दंडवत होकर निकाली रैली

Share


रायपुर,26 जुलाई 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को घुटनों के बल चलकर और दंडवत होकर संवाद रैली निकाली। इस दौरान हड़ताली संविदा कर्मचारियों ने सरकार से 3 दिन के अंदर संवाद करने की मांग की है। इस रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
3 दिन के भीतर
बात करने रखी मांग
मिली जानकारी के अनुसार, इस संवाद रैली में जशपुर, बलरामपुर, दंतेवाडा, बीजापुर और सुकमा से सुबह से ही संविदा कर्मचारी तूता पहुंचे हैं। इस रैली का नेतृत्व घुटनों के बल चलने वाले, दंडवत चलने वाले, दिव्यांग और महिलाएं अपने बच्चों को लेकर धरना स्थल में पहुंची। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संवाद करने की मांग रखी। इस रैली के जरिए सरकार को संवाद करने के लिए कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए उन्होंने संवाद करने की मांग रखी है। वहीं सरकार की ओर से दिए गए 3 दिन के अल्टीमेटम को लेकर संगठन का कहना है कि, सरकार 3 दिवस के भीतर हमसे संवाद करे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply