सीबीआई की छापेमारी में 1 करोड़ रूपए बरामद
नई दिल्ली,26 जुलाई 2023 (ए)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने क्रिप्टो धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में आरोपी के परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी साहिल पाल के ठिकानों से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। सीबीआई ने कहा कि क्रिप्टो धोखाधड़ी में शामिल दिल्ली स्थित आरोपी के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि आरोपी कनाडा के सरकारी अधिकारियों के रूप में अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur