पांच पासपोर्ट समेत बहुत कुछ
नई दिल्ली,19 जुलाई 2023 (ए)। सीमा पार से आई सीमा हैदर की जांच में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश डीजीपी द्वारा इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी कार्यालय ने एक संक्षिप्त नोट जारी करते हुए बताया कि इसकी जांच चल रही है। वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और जिला पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur