भाजपा ने धान खरीदी पर कांग्रेस से मांगा श्वेत पत्र
रायपुर,09 जुलाई 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत जारी है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप पर श्वेत पत्र की मांग की है। श्री चौधरी ने कहा कि, सरकार श्वेत पत्र जारी करके बताए कि धान खरीदा तो कहा बेचा? छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो रहा। भाजपा ने दावा किया कि पिछले 2 सालों में 80त्न धान की खरीदी केंद्र सरकार ने किया। 3 चौथाई पेमेंट केंद्र ने किया। 92 लाख मीट्रिक टन धान से बनने वाला चावल केंद्र के कोटे से लिया गया है।
साथ ही भाजपा ने धान खरीदी से संबंधित आंकड़ें जारी किए हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि, कृषि मंत्री की भी उम्र के साथ याददाश्त कम हो गई है। 202122 में कुल धान खरीदी लगभग 48 लाख मैट्रिक टन लिया जा रहा था। राज्य सरकार को चुनौती देते हैं कि इस पर रिसर्च कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हो पा रही है। ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री की ओर से धान के जारी किए आंकड़े को गलत बताते हुए कहा कि, एमएसपी बढ़ती गई। मोदी जी लगातार एमएसपी बढ़ाते जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 18,22,699 किसान वंचित हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur