Breaking News

रायपुर,@चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों की घोषणा

Share


ओम माथुर को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी,
इन्हें किया गया सह चुनाव प्रभारी नियुक्त
रायपुर,07 जुलाई 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। ओम माथुर को विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बना दिया गया है। वहीं डॉ मनसुख मंडाविया सह चुनावी प्रभारी होंगे। छत्तीसगढ़ के साथ -साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी का ऐलान कर दिया गया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सौगातों के पिटारे के बाद हुई है। इससे पहले 5 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नेताओं की क्लास ली थी। बता दें कि ओम माथुर जब से छत्तीसगढ़ प्रभारी बने है तब से वह प्रदेश में सक्रिय होकर नेताओं व नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं।
हाल ही में हुए नक्सली ब्लास्ट में मृत जवानों के परिजनों से भी मुलाकात करने ओम माथुर बस्तर पहुंचे थे। उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा संगठन ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अहम जिम्मेदारी दे दी है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply