Breaking News

रायपुर@न्यायमूर्ति पी सैम कोशी के स्थानांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Share

अब इस हाईकोर्ट में देंगे सेवाएं
रायपुर,07 जुलाई 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी सैम कोशी ने स्थानांतरण का प्रस्ताव रखा था, जिसको मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पी सैम कोशी का तबादला तेलंगाना हाईकोर्ट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में आदेश रिलीज कर दिया है। खुद जस्टिस पी सैम कोशी ने छत्तीसगढ़ के बाहर किसी अन्य हाईकोर्ट में तबादले की इच्छा जतायी थी।
जस्टिस पी सैम कोशी के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका तबादला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट कर दिया था। मगर दोबारा से जस्टिस कोशी ने कॉलेजियम से अनुरोध किया कि उनका तबादला मध्य प्रदेश छोड़कर किसी अन्य हाईकोर्ट में कर दिया जाये, जिसके बाद कोर्ट द्वारा जस्टिस पी सैम कोशी का तबादला तेलंगाना कर दिया गया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply