Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री बघेल की सलाह पर टीएस सिंह देव उप मुख्यमंत्री नियुक्त

Share

राजपत्र में प्रकाशित हुआ डिप्टी सीएम बनने का आदेश
रायपुर,06 जुलाई 2023 (ए)।
टीएस सिंहदेव औपचारिक रूप से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बन गये हैं। पार्टी की तरफ से हुई घोषणा के बाद अब सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने के आदेश का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार टीएस सिंहदेव राज्यपालं से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply