Breaking News

नई दिल्ली,@बीजेपी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले

Share


झारखंड में बाबूलाल मरांडी,पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान
नई दिल्ली,04 जुलाई 2023 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी ने देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है। तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदारी सौंपी गई ह। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किए गए हैं।
जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं। वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं। सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व में वो कांग्रेस पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद जाखड़ ने कहा था कि . निजी स्वार्थ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं करता मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं।डी पुरंदेश्वरी को आंध्रप्रदेश में कमान दी गई है। टीडीपी के संस्थापक रहे एनटी रामाराव की वो बेटी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वो पार्टी की महासचिव भी रह चुकी हैं। तेलंगाना में बीजेपी ने मोदी सरकार में मंत्री जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी है। बीजेपी हाल के दिनों बीआरएस सरकार के खिलाफ काफी मुखर रही है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply