सूरजपुर,01 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। जिले से ओडगी थाना क्षेत्र के सौहार गांव में महान नदी में एक युवक और एक युवती का शव पानी में बहता नजर आया। जिसे देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी।ओडगी पुलिस पुलिस जांच में जुट गई जानकारी के अनुसार ओडगी लॉक के सौहार गांव का है जहां महानदी में एक युवक और एक युवती का शव अन्य जगह से बहकर आ पहुंचा जो वहां के स्थानीय लोगों ने पानी में तैरता देखा तो तत्काल ओडगी पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके में पहुंच कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है जिसमें आखिर यह शव कहां से आया है और यह है कौन जिसकी अबतक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur