Breaking News

रायपुर@रायपुर में 3 जुलाई को 400 पदों पर होगी भर्ती

Share

रायपुर,01 जुलाई 2023 (ए)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 03 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से एग्रोविट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा एग्रीकल्चर एवं अन्य संकाय में स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एरिया सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग डेव्हलपमेंट ऑफिसर, फिल्ड के इत्यादि पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 400 से अधिक पद शामिल है। विभिन्न अनुभव के आधार पर होने वाले पदों का वेतन 10 हजार से 18 हजार प्रतिमाह होगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply