Breaking News

रायपुर@मंत्रालय में 7 जुलाई को कामकाज रहेगा ठप

Share

रायपुर,01 जुलाई 2023 (ए)। नवा रायपुर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मंत्रालय के डी गेट के बाहर विशाल आमसभा का आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के संयुक्त सचिव, उपसचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी से लेकर तृतीय-चतुर्थ संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस आमसभा में कर्मचारियों को पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा द्वारा 7 जुलाई के सामूहिक अवकाश के निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। आमसभा में संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने कर्मचारियों को हड़ताल की स्थिति निर्मित होने के कारणों और संयुक्त मोर्चा की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की अच्छी आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से लंबित 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित एवं केन्द्र की दरों पर गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षण सहित संयुक्त मोर्चा की अन्य सभी मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। राजपूत ने बताया कि मांगों के संबंध में चर्चा हेतु मुख्यमंत्री से भेंट बाबत समय चाहा गया था, किंतु आहत कर्मचारियों की पीड़ा से अंजान बनी बैठी सरकार ने वार्ता करना भी उचित नहीं समझा। इसके बाद ही संयुक्त मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश का शासकीय कामकाज 7 जुलाई को ठप्प करने का निर्णय लिया गया। अभी भी हड़ताल के पूर्व शासन यदि मांगों को मानती है तो कर्मचारी अपने दायित्वों को सम्पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। आमसभा में संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष हीराचंद बघेल, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्यद्वय उमेश सिंह एवं विष्णु मोंगराज सहित संरक्षक तीरथ लाल सेन, पूर्व अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय एवं देवलाल भारती ने अपने संबोधन में सरकार को इन मांगो को तुरंत पूरा करने का आह्वान किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply