Breaking News

रायपुर,@सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने किया डैमेज कंट्रोल

Share


रायपुर, 29 जून 2023 (ए)।
टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस ली है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि, सीएम पहले आधा समय आपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे। अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए बाबा साहब को आगे किया जा रहा है। झा ने कहा कि, पहले भी कई बार दोनों के बीच अनबन को बात सामने आई है। दो असहमत व्यक्तियों को कांग्रेस साथ में लाकर क्या करना चाहती है। कहीं इसका हर्जाना जनता को तो नहीं भरना पड़ेगा।
झा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व तय नहीं कर पा रही है कि, किसके नेतृत्व में चुनाव लडा जायेगा। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं, इसलिए अब हार का डर सता रहा है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भी आज एक प्रेस कान्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम का पद लेने पर टीएस सिंहदेव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए उन्होंने पद लिया। छत्तीसगढ़ की स्वाभिमानी जनता को ये निर्णय पसंद नहीं आएगा। डा. रमन बोले कि, ऐसे किसी निर्णय से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply