Breaking News

रायपुर@पुलिस को सौंपी गई आरोपित बैंक मैनेजर के नार्को टेस्ट की एफ एसएल रिपोर्ट और सीडी

Share

दोबारा शुरू होगी जांच
रायपुर,25 जून 2023 (ए)।
इंदिरा प्रियदर्शनी महिला सहकारी बैंक घोटाले के आरोपित बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की एफएसएल रिपोर्ट और सीडी पुलिस को सौंपी गई है। न्यायलय के आदेश के बाद पुलिस को सीडी और रिपोर्ट मिली। पुलिस सीडी और एफएसएल रिपोर्ट का अवलोकन कर दोबारा जांच शुरू करेगी। बता दें कि जांच में कई और बिंदु सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि जांच के बाद कई बड़े लोगों की गिरफ़्तारी भी हो सकती है। साल 2006-07 में 54 करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ था। कोतवाली रायपुर में बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा समेत 18 बैंक संचालक मण्डल के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।
कांग्रेस ने मांगी थी जांच की अनुमति
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनी तो इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच कराएंगे। पिछली सरकार ने बैंक घोटाले की चार्जशीट कोर्ट में पेश करने के दौरान नार्को टेस्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की थी, जबकि वायरल वीडियो में कई बड़े लोगों के नाम थे। इसके बाद ही कांग्रेस ने पूर्ववर्ती रमन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और जांच की मांग शुरू की थी। बीते 21 जून को बिलासपुर उच्च न्यायलय ने बैंक घोटाले की दोबारा जांच के आदेश दिए। आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि जनता की गाढ़ी कमाई के घोटाले की जांच की अनुमति न्यायालय से मिल चुकी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply