Breaking News

रायपुर@13 पुलिस अफसरों की एसीबी/ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति

Share


एएसपी व डीएसपी के नाम शामिल,
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर,18 जून 2023 (ए)।
13 पुलिस अफसरों की सेवा राज्य सरकार ने गृह विभाग से लेते हुए एसीबी/ईओडब्ल्यू को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी है। जिन 13 पुलिस अफसरों की सेवा गृह विभाग से ली गयी है, उनमें एक एडिश्नल एसपी, पांच डीएसपी, 5 टीआई और 2 सब इंस्पेक्टर हैं। ये सभी पुलिस अफसर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ थे, जिन्हें रायपुर के एसीबी/ईओडब्ल्यू में पोस्टिंग दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। चुनाव पूर्व एसीबी/ईओडब्ल्यू की बनी नयी टीम के बाद उम्मीद है कि जल्द ही एसीबी और ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन भी देखने को मिलेगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply