Breaking News

श्रीनगर @लद्दाख में भूकंप के झटके

Share


श्रीनगर ,18 जून 2023 (ए)।
लद्दाख में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 आंकी गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है कि रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप लद्दाख में तड़के 2.16 बजे आया। इस भूकंप के निर्देशांक 35.85 डिग्री उत्तर अक्षांश और 80.08 डिग्री पूर्व देशांतर हैं। इसका केंद्र पृथ्वी के 10 किमी नीचे था। पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक जम्मू-कश्मीर व लद्दाख क्षेत्र में भूकंप के छह झटके महसूस किए जा चुके हैं।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply