Breaking News

छत्तीसगढ़ में मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडरःरंजीता रंजन

Share

रायपुऱ,14 जून २०२३(ए)। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर मुहैय्या कराया जाएगा। बता दें राज्यसभा सांसद ने यह दावा भिलाई में एक कार्यक्रम के दौरान किया। इसी के साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल के कामकाज की जमकर सराहना की। सांसद रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमानों के बीच दंगा करा रही है, इसके अलावा मनरेगा का पैसा भी नहीं आ रहा, सेंट्रल इस फंड को रोकता है। कांग्रेस केंद्र सरकार का कच्चा चिटठा खोलेगी। मोदी सरकार देशभर में नफरत फैलाने का काम कर रही है। रंजीत रंजन ने राजस्थान में सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर योजना पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब-जब सब्सिडी दी रिसेशन नहीं हुआ, केंद्र सरकार ने जनता को सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दिया। जहाँ तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो छग में भी 500 में सिलेंडर मिलेगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply