नई दिल्ली,14 जून 2023(ए)। प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने मनी लॉन्डि्रंग मामले में छापा कार्रवाई पूरी करने के बाद सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया।
वी. सेंथिल बालाजी को लंबी पूछताछ के बाद पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मंत्री सेंथिल को रोते हुए देखा गया। उल्लेखनीय है कि नौकरी के लिए नकदी (कैश फॉर जॉब्स स्कैम) घोटाले के तहत पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधान के तहत तमिलनाडु के बिजली मंत्री के आवास की तलाशी ली। पिछले महीने आयकर विभाग ने भी बालाजी के करीबियों के घर में छापा मारा था।
तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को ईडी ने बुधवार सुबह जैसे ही गिरफ्तार किया था, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया ओर उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोरोनरी एंजियोग्राम हुई, जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी है। ओमंदुरार के टीएन गवर्नमेंट मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत करने वाले मंत्री का कोरोनरी एंजियोग्राम किया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur