Breaking News

रायपुर@18 से 21 जुलाई तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

Share


रायपुर,13 जून 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक रहेगा। बता दें कि इस सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें होंगी। इतना ही नहीं इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।बता दें कि, यह विधासभा सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस साल विधानसभा चुनाव होना है और यह मानसून सत्र पंचम विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। इसमें राज्य सरकार ढाई-तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply