Breaking News

बरेली@मस्जिद और मदरसों को लेकर साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान

Share


बरेली ,11 जून 2023 (ए)।
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची बरेली पहुंचीं. इस दौरान मस्जिद और मदरसों को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मस्जिद और मदरसों को बंद करने से हिंदुस्तान में अमन चैन की शांति हो जाएगी. उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए धामी सरकार से सख्त कार्रवाई करने की अपील की. साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भैया कुर्सी पाने का सपना छोड़ दें.विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची बरेली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में बढ़ रहा लव जिहाद चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसा कमाने की चिंता है. जबकि, उनको चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है. उनका जो एजेंडा है, वह हजारों सालों के लिए है. उन्होंने कहा कि पंचर की दुकान नेशनल हाईवे पर ही क्यों होती है? क्या किसी गली मोहल्ले में पंचर की दुकान दिखाई देती है? इसके पीछे भी उनका एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है.


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply