Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को रोजगार करने के लिए मिलेगा लोन

Share


रायपुर,09 जून 2023 (ए)।
जिले में 16 जून को लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 11 बजे शासकीय आई.टी.आई सड्डू में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर रायपुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग के स्वरोजगार मूलक योज की जानकारी एवं आवेदन पत्र के साथ मेले में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के न्युनतम 12वीं कक्षा उर्तीण एवं रोजगार कार्यालय में पिछले 2 वर्षो से पंजीकृत युवाओं को अन्य शर्ते पूर्ण करने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस समय जिले के 48 सौ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसमें 12वीं कक्षा उर्तीर्ण युवा के साथ आई.टी.आइर्, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक स्तर के युवा शामिल है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply