Breaking News

रायपुर@6 जुलाई से शुरू होगी 10 वीं-12 वीं पूरक परीक्षा

Share


माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया समय सारणी
रायपुर,08 जून 2023 (ए)।
10वीं-12वीं के पूरक परीक्षा की समय सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी कर दी है. इस संबंध में माशिम ने आदेश भी जारी किया है. जिसमें नियमित, स्वाध्यायी, द्वितीय और चतुर्थ अवसर परीक्षा के लिए समय सारणी जारी किया गया है. बता दें 10वीं-12वीं के पूरक परीक्षा 6 जुलाई से शुरू होगी जो 20 जुलाई तक होगी. जारी आदेश के अनुसार, हाई स्कूल के लिए 6 से 14 जुलाई तक परीक्षा होगी. इसके लिए विधार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही हायर सेकेंडरी के लिए पूरक परीक्षा 6 से 20 जुलाई तक आयोजित होगी. इसके लिए विधार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड में लगभग 1,35,000 विद्यार्थी फेल हुए थे. जो विद्यार्थी दो विषय में फेल हुए हैं वो पूरक परीक्षा दे सकते हैं और जो दो विषय से अधिक विषय में फेल हुए हैं वह अवसर परीक्षा देंगे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply