Breaking News

रायपुर,@ दो बड़े स्टील कारोबारियों के यहां आईटी की रेड

Share

रायपुर,07 जून 2023 (ए)। आयकर विभाग की टीम ने आज शहर के दो बड़े स्टील कारोबारियों के निवास और कार्यालय में दबिश दी है। इसके अलावा राइस मिल के कारोबार से जुड़े कुछ और लोगों के घरों में आयकर की टीम द्वारा जांच-पड़ताल किए जाने की सूचना है।
सूत्रों की माने तो जिन दो बड़े स्टील कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है उनके यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत हाथ लगने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि यहां से लाखों-करोड़ों के लेनदेन और आय छुपाने के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कारोबारियों के निवास शंकर नगर और खम्हारडीह में दबिश दिए जाने तथा इनके कार्यालयों में जांच-पड़ताल किए जाने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा राइस मिल से जुड़े कुछ और कारोबारियों के यहां जांच-पड़ताल की सूचना मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply