सूरजपुर,07 जून 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह, वरिष्ठ विशेषज्ञ सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.एल. धुव एवं जिला नोडल अधिकारी एन.सी.डी. डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख कैंसर, के संभावित लक्षण वाले जैसे सफेद पानी आना, कमर में दर्द होना, मासिक धर्म का बार-बार आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, 45 वर्ष से अधिक होने के बाद भी रक्तस्त्राव होने जैसे समस्त मरीजों का ङ्कढ्ढ्र/ङ्कढ्ढरुद्य जॉंच की जा रही है जो कि गर्भाशय मुख के कैंसर के प्रारंभिक अवस्था का पता लगाया जाता है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त संस्थानों में माह मई 2023 में 482 मरीजों का ङ्कढ्ढ्र जॉंच की गई थी। जिसमें से 08 धनात्मक पाए गए जिसमें 03 मरीजों का आज जिला चिकित्सालय में थर्मल एलेशन मशीन के माध्यम से ईलाज किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह वरिष्ठ विशेषज्ञ सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.एल. ध्रुव, डॉ. गरिमा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक जायसवाल एवं सुश्री वर्षा एक्का उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त लोगों से अपील किया है कि गर्भाशय मुख कैंसर के संभावित मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर निःशुल्क जॉच करा सकते है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur