Breaking News

जामनगर@16,000 से ज्यादा मरीजों के दिलों को धड़काने वाले डॉक्टर के दिल ने ही दे दिया धोखा

Share


जामनगर ,07 जून 2023 (ए)।
गुजरा के एक फेमस डॉक्टर गौरव गांधी की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इस घटना के बाद, डॉक्टर भी हैरान हैं कि इतने युवा और ह्दय के विशेषज्ञ की मौत हार्ट अटैक से कैसे हो गई। 41 साल के गौरव गांधी का नाम न केवल जामनगर बल्कि सौराष्ट्र रीजन के फेमस कॉर्डियालिस्ट थे। रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव गांधी ने अपने चिकित्सा पेशे में 16,000 से ज्यादा दिल के मरीजों का इलाज किया था। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार डॉ. गौरव सोमवार को अपने एक मरीज से मिलकर सिटी पैलेस रोड से घर वापस रहे थे। रात का खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह परिवार वालों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply