Breaking News

नई दिल्ली@पानी के अंदर पलभर में दुश्मन होंगे ढेर

Share


नई दिल्ली,06 जून 2023 (ए)।
देश में ही अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए टॉरपीडो का परीक्षण सफल रहा है। बता दें कि भारतीय नौसेना ने अचूक निशाने वाला टॉरपीडो पानी के भीतर देश के शत्रुओं को पलभर में मिटाने की ताकत रखता है। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसके स्वदेशी रूप से विकसित हैवी वेट टॉरपीडो ने पानी के भीतर लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इस टॉरपीडो को बनाने में डीआरडीओ ने अहम भूमिका निभाई है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply