चंडीगढ़,06 जून 2023 (ए)। टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए फंड जुटाने वाले खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने गोला-बारुद और विस्फोटकों की तस्करी करने की आपराधिक साजिश में पंजाब में 9 और हरियाणा में 1 जगह तलाशी ली है। पिछले साल 20 अगस्त को स्वतः संज्ञान लेते हुए एनआईए ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
इसी मामले में एनआईए ने आतंकवादी अर्श डल्ला के दो करीबी सहयोगियों को 19 मई को फिलीपींस के मनीला से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। दोनों की पहचान अमृतपाल सिंह और अमृतक सिंह के रूप में हुई. दोनों को एनआईए ने ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया था. एनआइए ने पहले बताया था कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारत में प्रतिबंधित संगठनों की गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों से जुड़े एक मामले में एनआईए दिल्ली कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
आरोपियों के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. एनआईए की जांच से जानकारी मिली है कि आरोपी भारत में खालिस्तान टाइगर फोर्स की हिंसक आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नामिक आतंकवादी अर्शदीप सिंह डल्ला के लिए काम कर रहे थे।
एनआईए ने इससे पहले 17 मई को भी पंजाब और हरियाणा में छापेमारी की थी। सीमा पार से हथियार और नशे की स्मगलिंग को लेकर 58 जगहों पर छापेमारी की गई थी. बताया जा रहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, दविंदर बंबीहा और पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाला हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी लोग शामिल थे, जिनके खिलाफ छापेमारी की गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur