खाद्यान्न नहीं मिलने की जनपद सदस्य ने किया मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत
प्रतापपुर,05 जून 2023 (घटती-घटना)। ग्रामीण अंचल में सरकार द्वारा विभिन्न विभाग से विकास कार्य तो कराए जा रहे हैं, लेकिन मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। ताजा उदाहरण प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पहिया के में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना से बनवाई जा रही 300 मीटर आरसी सी रोड है। करीब 14 लाख की लागत निर्माणाधीन इस रोड में मानक की अनदेखी की जा रही है। रोड एक बारिश भी ढंग से नही झेल पाएगी। सीसी रोड लोकल नदी नालों से अवैध खनन कर मानक के विपरीत बालू डाला जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी रोड में घटिया किस्म की सामग्री प्रयोग एवं मानक के विपरीत बन रहा। रोड आखिर कितने दिन चलेगा। जनपद सदस्य कांती नाग ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से अच्छी सड़क बनवाने के लिए कहा लेकिन एजेंसी ने एक भी नही सुनी। मनमर्जी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग कर सीसी रोड बनाने के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है जिसकी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर से की गई है जिस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात की है वही कोई जनपद सदस्य कांति नाग ने ग्राम पंचायत पहिया में ग्रामीणों को खाद्यान्न सही ढंग से नहीं मिलने की भी शिकायत की है जिस पर खाद्य निरीक्षक से जांच करवाने का आश्वासन मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिया गया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur