Breaking News

प्रतापपुर@पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति में हुई शक्ति केंद्र चंदौरा की बैठक

Share


संगठन के निर्देश पर शक्ति केंद्र रेवटी एवं चंदौरा की बैठक हुई संपन्न…

प्रतापपुर,02 जून 2023 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप जिला संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के शक्ति केंद्र चंदवारा एवं रेवटी का बैठक 2 जून 2023 को संपन्न हुआ शक्ति केंद्र चंदा के बैठक में उपस्थित पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा मैं कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों से सीधे बात कर संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया ।
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के शक्ति केंद्र रेवती में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह द्वारा बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित रहकर शक्ति केंद्र का बैठक संपन्न कराया गया बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू गुप्ता शक्ति केंद्र प्रभारी वेद कुमार गुप्ता अरुण गुप्ता अमलेश्वर सिंह मतदान केंद्र डांडृ करवा रामपुर रेवटी चाची डाडं के अध्यक्ष सचिव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे चंदवारा शक्ति केंद्र में प्रभारी शिवचरण नापित मंडल मंत्री एवं बैठक सा प्रभारी रोहित मानिकपुरी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंत्री के द्वारा शक्ति केंद्र का बैठक लिया गया, शक्ति केंद्र की बैठक में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान पहुंचे पूर्व गृहमंत्री की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने 2023 के चुनाव में शक्ति केंद्र चंदा और आके सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया । पूर्व गृह मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी मतदान केंद्रों के बूथ अध्यक्ष सचिव एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से सीधे बात कर कांग्रेस सरकार में उनको हो रही परेशानियों का जायजा लिया एवं केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दिया साथ ही केंद्र सरकार के गौरवशाली कार्यों के बारे में उपस्थित जनता को जानकारी दी एवं सभी कार्यकर्ताओं से 2023 की चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का अपील किया इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी अमर सिंह संयोजक अनिल कुमार पैकरा सहसंयोजक धानसाय रोहित मानिकपुरी नानराम बद्रीनारायण देवनारायण विजेंद्र यादव राम किशुन मंगल सिंह धानसाय अर्जुन सिंह आयाम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply