Breaking News

विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक,मौत

Share

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया। साथियों ने उसे निकाल कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दरिम थाना क्षेत्र के ग्राम आमलबिट्टी में गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। शनिवार को गांव के सत्यपाल सिंह पिता धरम सिंह उम्र 28 वर्ष गांव के अन्य लोगों के साथ प्रतिमा विसर्जन करने गांव के है तालाब में गया था। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान सत्यपाल तालाब में डूब गया। साथ के लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply