Breaking News

पटना,@पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी

Share


अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस
पटना,30 मई 2023 (ए)।
बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने फौरन स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की जांच के साथ-साथ प्लेटफार्म की भी जांच की। खास तौर पर यात्रियों के बैग एंड बैगेज की जांच की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी क्रक्कस्न को फोन पर मिली जिसके बाद पटना जंक्शन ने आरपीएफ पोस्ट को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरे पटना जंक्शन की जांच की।
वहीं इस मामले में रेल ष्ठस्क्क हेड चर्टर सुशांत रेल डीएसपी लॉयन ऑर्डर छ्वक्रस्न समेत कई अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। यह धमकी भरा कॉल सहरसा से आया है। पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply